Breaking News

विविधता में एकता के संदेश को दुनिया तक पहुंचाने को अपना कर्तव्य मानता है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ : मोहन भागवत

3 Min Read

नई दिल्ली, 29 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने आज कहा कि दुनिया में विविधता को सुरक्षित रखना जरूरी है, क्योंकि विविधता प्रकृति का नियम है और एकता उसके पीछे का सत्य है। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि जो हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुसलमान नहीं होने चाहिए, वह हिंदू नहीं है। हर मनुष्य का समान सम्मान है और उसकी आस्था एक मार्ग है। यह सभी मार्ग एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

‘वन वर्ल्ड, वन ह्यूमैनिटी’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सत्य एक है, लेकिन मनुष्य उसे अलग-अलग प्रकार से देखते हैं। इसी सत्य को पाने के लिए अलग-अलग रास्ते हैं, लेकिन लक्ष्य एक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य की अपनी गरिमा है और मनुष्यों के बीच सम्मान के स्तर पर कोई अंतर नहीं है।

भागवत ने कहा कि संघ का मानना है कि भारत का मानवता के एक होने का ज्ञान दुनिया तक पहुंचाना जरूरी है। लोगों को बताना चाहिए कि विविधता के बावजूद हम एक हैं।

DOON
विज्ञापन

संघ को लेकर चलाए जा रहे नैरेटिव को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि संघ समाज को परिवर्तन का माध्यम मानता है और मानवता की समान दृष्टि के साथ सेवा करने का पक्षधर है। हालांकि निःस्वार्थ सेवा के चलते आरएसएस प्रचार के मामले में पीछे रहा है और इसी कारण कई तरह की धारणाएं और कथानक बनाए गए हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी धर्म में समान रूप से एकता का संदेश दिया गया है लेकिन मनुष्य अपने दिमाग में बने ‘सॉफ्टवेयर’ का गुलाम है। ऐसे में जरूरत यह सुनिश्चित करने की है कि एकता का यह ज्ञान बना रहे। उन्होंने आकाश से गिरने वाले जल का उदाहरण देते हुए कहा कि वह अंततः सागर की ओर जाता है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

भागवत ने कहा कि भारत के महान नेताओं ने हमेशा एकता की बात कही। आजादी के बाद बनाए गए संविधान में भी इसे शामिल किया गया। हालांकि उन्होंने इस बात पर सवाल उठाने की राजनीति के जरिए इस एकता के भाव को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज राजनीति स्वयं का हित साधने का मार्ग बन गई है। इसलिए संघ समाज परिवर्तन पर जोर देता रहा है।

उन्होंने कहा कि 2018 में दिए उनके वक्तव्य के बाद कई लोगों ने उन्हें संवाद के लिए आमंत्रित किया। इनमें मुस्लिम और ईसाई समुदाय के लोग भी शामिल थे। संघ का दृष्टिकोण संवाद और सेवा का है। सेवा समान भाव से की जाती है और किसी प्रचार या बदले में कुछ पाने की अपेक्षा से नहीं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न देशों और मतों के नेताओं से समाज और स्थानीय स्तर पर कार्य शुरू करने पर जोर दिया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें