Breaking News

राष्ट्रपति व अन्य ने देशवासियों को रक्षाबंधन के पर्व की दी शुभकामनाएं

3 Min Read

नई दिल्ली, 28 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत अन्य नेताओं ने शुक्रवार को देशवासियों को रक्षाबंधन के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने एक्स पर कहा, “देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को रक्षाबंधन के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।” उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह खुशी का मौका प्यार, स्नेह और आपसी जुड़ाव के बंधन को मजबूत करे तथा सभी को दया, सद्भाव और आपसी सम्मान के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करे। सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

ओम बिरला ने कहा कि यह त्योहार हमारे देश की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और अपनत्व के अटूट रिश्तों का प्रतीक है। रक्षाबंधन केवल एक रक्षा-सूत्र बांधने का त्योहार नहीं बल्कि विश्वास, सम्मान, प्रेम और जीवनभर साथ निभाने के संकल्प का उत्सव है। संस्कृति में रक्षा का अर्थ केवल बहन की सुरक्षा तक सीमित नहीं है बल्कि महिलाओं के सम्मान, उनकी गरिमा, उनके अधिकारों और उनके सपनों की रक्षा का भी संकल्प है।

DOON
विज्ञापन

केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां प्रदान करे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाई-बहन के अटूट स्नेह, परस्पर विश्वास और आत्मीयता का यह पर्व देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों की सुंदर झलक प्रस्तुत करता है। यह पर्व महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के लिए प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा भी देता है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्गमंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि रक्षा बंधन का यह पावन पर्व भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और वचनबद्धता का प्रतीक है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह पावन पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और स्नेह के बंधन को और मजबूत करे तथा सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और आनंद लाए।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार भाई-बहन के बीच प्यार, भरोसे और अटूट रिश्ते का जश्न है। यह त्योहार सभी को आपसी सम्मान, समानता और एक-दूसरे के प्रति ज़िम्मेदारी की भावना से भी जोड़ता है। कामना है कि राखी का यह पवित्र बंधन सभी देशवासियों के जीवन में प्यार, एकता एवं सद्भावना को और मजबूत करे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भाई-बहन के बीच स्नेह के धागों से बंधा यह अटूट बंधन, प्यार एवं भरोसे के साथ और भी मजबूत हो।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें