Breaking News

देश में रक्षाबंधन की धूम, सबसे पहले उज्जैन में महाकाल को बांधी गई राखी, सवा लाख लड्डुओं का लगा महाभोग

3 Min Read

उज्जैन, 28 अगस्त (हि.स.) । मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर देश की सबसे पहली राखी भगवान महाकाल को अर्पित की गई। शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे आयोजित भस्म आरती के दौरान पुजारी परिवार की महिलाओं ने बाबा महाकाल को दो फीट लंबी विशेष राखी बांधी और सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

धार्मिक नगरी उज्जैन में रक्षाबंधन के पावन पर्व का शुभारंभ सबसे पहले बाबा महाकाल के दरबार से हुआ। शुक्रवार तड़के भस्म आरती के दौरान पुजारी परिवार की महिलाओं ने भगवान महाकाल को रक्षासूत्र बांधकर देश और समाज की खुशहाली की कामना की। मान्यता के अनुसार, सनातन परंपरा के सभी प्रमुख पर्वों की शुरुआत सबसे पहले राजाधिराज महाकाल के आंगन से ही होती है।

राखी बांधने की इस पावन परंपरा के लिए पुजारी ओम गुरु और राजेश शर्मा के परिवार की महिलाएं रात करीब दो बजे ही मंदिर परिसर पहुंच गईं । भस्म आरती में बाबा महाकाल को भस्म अर्पित किए जाने के बाद मंत्रोच्चार के बीच दो फीट लंबी भव्य राखी भगवान के स्वरूप पर समर्पित की गई। पूरे सावन माह व्रत-उपवास रखने वाली महिलाओं ने इस प्रसाद को ग्रहण कर अपना व्रत खोला और इसके बाद अपने भाइयों को राखी बांधी।

DOON
विज्ञापन

रक्षाबंधन और श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर बाबा महाकाल को सवा लाख शुद्ध देसी घी के लड्डुओं का महाभोग लगाया गया। धार्मिक मान्यता है कि पूरे सावन माह उपवास रखने वाले श्रद्धालु पूर्णिमा पर महाकाल के लड्डू प्रसाद को ग्रहण कर ही अपना व्रत पूर्ण करते हैं। भक्तों में वितरण के लिए मंदिर समिति और पुजारियों द्वारा बड़े पैमाने पर यह प्रसाद तैयार कराया गया था।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

पुजारी आकाश गुरु के अनुसार, लगभग दो फीट की यह विशेष राखी पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा करीब एक सप्ताह की कठिन मेहनत से तैयार की गई । निर्माण के दौरान महिलाएं लगातार ‘जय महाकाल’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करती रहीं। राखी को रेशमी वस्त्र, रेशमी धागों, कांच वर्क और आभूषणों से सजाया गया। इसमें भगवान महाकाल के प्रिय त्रिनेत्र, ‘ॐ’, त्रिपुंड और रुद्राक्ष को शामिल किया गया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय मोर पंख और गौ माता के प्रतीक चिह्नों को भी इसमें स्थान दिया गया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें