⚡
Breaking News

रेड अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित

2 Min Read

देहरादून, 26 सितंबर (हि.स.)। उत्तराखंड में मौसम विभाग के रेड अलर्ट और खराब मौसम को देखते हुए तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए चारधाम यात्रा शनिवार दोपहर से 27 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है। चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के आयुक्त आनंद स्वरूप ने गढ़वाल मंडल के सभी जिलाधिकारियों को यात्रा स्थगित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र से 26 सितंबर को प्राप्त सूचना और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के पूर्वानुमान में रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया। आदेश में कहा गया है कि देश-विदेश से चारधाम दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में यात्रा स्थगित करने के आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने और यात्रा मार्गों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा दोबारा शुरू करने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

DOON
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने भी रेड अलर्ट के मद्देनजर केदारनाथ धाम यात्रा 26 सितंबर दोपहर से 27 सितंबर तक स्थगित कर दी है। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष विशाल मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने यात्रा मार्ग के सभी सेक्टर अधिकारियों, चेक पोस्ट और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, मौसम में सुधार और परिस्थितियां अनुकूल होने के बाद चारधाम यात्रा दोबारा शुरू करने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मौसम विभाग की चेतावनियों और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕