Breaking News

Bihar | मंदिर के पास कीर्तन कर रहे लोगों को वाहन ने रौंदा, पांच की मौत, एक की हालत गंभीर

2 Min Read

सुपौल, 26 अगस्त (हि.स.)। बिहार में सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देररात सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

हादसा कटैया चौक के पास एनएच-327ई किनारे बजरंगबली मंदिर के समीप हुआ। यहां करीब छह लोग कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने इन लोगों को रौंदते हुए करीब 50 मीटर दूर जाकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा।

हादसे में तिलाई दास (65), राजू दास (50), सुरेंद्र यादव (45), भुवनेश्वरी यादव उर्फ कोयली यादव और कृष्ण मोहन साह की मौत हो गई। मृतक कटैया पंचायत के रहने वाले थे। वहीं रामचंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हैं।

DOON
विज्ञापन

तिलाई दास और राजू दास कटैया पंचायत के वार्ड 12, सुरेंद्र यादव वार्ड 15, भुवनेश्वरी यादव उर्फ कोयली यादव वार्ड 11 और कृष्ण मोहन साह वार्ड 13 के निवासी थे। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

सूचना पाकर स्थानीय पुलिस पहुंची और कहर बरपाने वाले वाहन को कब्जे में लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मंगलवार देररात डीएम सावन कुमार ने बताया कि एसडीएम को घटनास्थल पर भेजा गया है और पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हादसे से ग्रामीणों में आक्रोश है। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने कटैया चौक के पास सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों को हटवाना शुरू कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे अतिक्रमण और दुकानें होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसी घटना रोकने के लिए सड़क किनारे की अस्थायी दुकानों को हटवाने की मांग की है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें