Breaking News

संस्कार भारती पूर्णिया इकाई की साधारण सभा सम्पन्न, कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर हुआ मंथन

3 Min Read

Patna/Purnia: संस्कार भारती पूर्णिया इकाई की साधारण सभा का आयोजन विद्या बिहार टेक्निकल इंस्टीट्यूशन, मरंगा के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में संस्कार भारती उत्तर बिहार प्रांत के महामंत्री एवं प्रांतीय पर्यवेक्षक सुरभित दत्त उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय महामंत्री सुरभित दत्त, जिलाध्यक्ष पल्लवी मिश्रा एवं प्रांतीय मंचीय कला विभाग संयोजक अमित कुंवर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद कलाकारों ने संस्कार भारती का ध्येय गीत एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। साथ ही इस अवसर पर अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

सभा में पूर्णिया जिला महामंत्री कुमारी चांदनी शुक्ला ने पिछले वर्ष पूर्णिया इकाई द्वारा किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया तथा आगामी कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी दी।

वहीं प्रांतीय महामंत्री सुरभित दत्त ने अपने संबोधन में संस्कार भारती के पंच प्रण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी सदस्यों से इन पंच प्रण को अपने कार्यों में अपनाने का आह्वान किया। साथ ही संस्था की कार्यपद्धति एवं आगामी गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सभा के दौरान उन्होंने दो नए कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में डॉ. जयदीप मुखर्जी एवं सुप्रिया मिश्रा के नाम की घोषणा की। उन्होंने पूर्णिया इकाई के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इकाई के कार्यक्रम उत्तर बिहार की बेहतर गतिविधियों में शामिल हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष, महामंत्री समेत सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पल्लवी मिश्रा ने कहा कि पूर्णिया इकाई के सभी सदस्य पूरे मनोयोग से कला एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, पर्यावरण समेत पंच प्रण के सभी विषयों पर कार्य किया जा रहा है। समाज को प्रेरित करने को लेकर कार्यक्रमों कि रचना की जा रही है। उन्होंने भविष्य में भी पूरी निष्ठा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को विस्तार देने की बात कही।

उपाध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उत्तर बिहार प्रांत के मंचीय कला विभाग संयोजक अमित कुंवर ने कला विभाग के सदस्यों के कार्यों की सराहना करते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन सूरज साहनी ने किया, जबकि उपाध्यक्ष मनोरंजन कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

सभा में मंचीय कला विभाग संयोजक विजय कुमार दास, दृश्य कला संयोजक राजीव राज, साहित्य कला विभाग संयोजिका डॉ. उषा शरण, लोक कला विभाग संयोजक श्रुति, मंत्री सागर दास, सूरज साहनी, अभिमन्यु कुमार, प्रचार प्रमुख नयन राज तथा कार्यकारिणी सदस्य किशन कुमार एवं भूमि सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें