Chhapra: श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का बुधवार को आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के सह-सचिव कीर्ति सिंह सोलंकी एवं प्राचार्य डॉ. सम्पूर्णानन्द तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक आयुर्वेदिक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए। इस दौरान विभिन्न रोगों से संबंधित मरीजों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से उपचार एवं बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई। स्वतंत्रता दिवस समारोह | राजेंद्र स्टेडियम में परेड पूर्वाभ्यास का एसएसपी ने किया निरीक्षण महाविद्यालय के सह सचिव कीर्ति सिंह सोलंकी ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना महाविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से महाविद्यालय एवं अस्पताल की ओर से प्रत्येक माह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है। Solar Eclipse | सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर असर, जानें, किस राशि को लाभ और किसे रहना होगा सावधान प्राचार्य डॉ. सम्पूर्णानन्द तिवारी ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच से बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार संभव है। महाविद्यालय की ओर से भविष्य में भी इस तरह के शिविर लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। Horoscope आज का राशिफल | आज पांच राशियों के लिए किस्मत खुलेगा जाने मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का बुधवार को आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के सह-सचिव कीर्ति सिंह सोलंकी एवं प्राचार्य डॉ. सम्पूर्णानन्द तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक आयुर्वेदिक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए। इस दौरान विभिन्न रोगों से संबंधित मरीजों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से उपचार एवं बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई।
महाविद्यालय के सह सचिव कीर्ति सिंह सोलंकी ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना महाविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से महाविद्यालय एवं अस्पताल की ओर से प्रत्येक माह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है।
प्राचार्य डॉ. सम्पूर्णानन्द तिवारी ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच से बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार संभव है। महाविद्यालय की ओर से भविष्य में भी इस तरह के शिविर लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ