-लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित नई दिल्ली: लोकसभा ने बुधवार को विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के बीच ‘बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल-2026’ को ध्वनि मत से मंजूरी दे दी। साथ ही हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 6 अगस्त को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। Horoscope | कर्क, सिंह, तुला सहित पांच राशियों का आज खुलेगा भाग्य, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल लोकसभा से पारित यह विधेयक बैंकर्स बुक्स (बैंकों के रिकॉर्ड) से जुड़े सबूतों के लिए कानून बनाने और इसे आज के डिजिटल बैंकिंग तरीकों के अनुरूप बनाने, इसके साथ ही इससे जुड़े या उससे संबंधित मामलों के लिए प्रावधान करता है। मंत्री दीपक प्रकाश बने एमएलसी, प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में ‘बैंकर्स बुक्स एविडेंस विधेयक-2026’ पेश किया था। यह विधेयक औपनिवेशिक काल के 125 वर्ष पुराने बैंककार बही साक्ष्य अधिनियम-1891 का स्थान लेगा। प्रधानमंत्री के वीडियो पर मेटा ने मांगी माफी, सरकार ने खुद से कंटेंट परोसने को लेकर दी हिदायत इस विधेयक का मकसद बैंकरों की किताबों से जुड़े सबूतों के लिए कानून बनाना और इसे आज के डिजिटल बैंकिंग तरीकों के अनुरूप बनाना है। विधेयक का लक्ष्य मौजूदा बैंकिंग सिस्टम की जरूरतों को पूरा करने के लिए कानूनी ढांचे को आधुनिक बनाना है। विधेयक में यह प्रावधान भी है कि बैंकर की किताब का इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल रिकॉर्ड सबूत के तौर पर स्वीकार्य, मान्य और कानूनी रूप से लागू करने योग्य होगा।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
-लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
विज्ञापन
नई दिल्ली: लोकसभा ने बुधवार को विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के बीच ‘बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल-2026’ को ध्वनि मत से मंजूरी दे दी। साथ ही हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 6 अगस्त को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
लोकसभा से पारित यह विधेयक बैंकर्स बुक्स (बैंकों के रिकॉर्ड) से जुड़े सबूतों के लिए कानून बनाने और इसे आज के डिजिटल बैंकिंग तरीकों के अनुरूप बनाने, इसके साथ ही इससे जुड़े या उससे संबंधित मामलों के लिए प्रावधान करता है।
केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में ‘बैंकर्स बुक्स एविडेंस विधेयक-2026’ पेश किया था। यह विधेयक औपनिवेशिक काल के 125 वर्ष पुराने बैंककार बही साक्ष्य अधिनियम-1891 का स्थान लेगा।
इस विधेयक का मकसद बैंकरों की किताबों से जुड़े सबूतों के लिए कानून बनाना और इसे आज के डिजिटल बैंकिंग तरीकों के अनुरूप बनाना है। विधेयक का लक्ष्य मौजूदा बैंकिंग सिस्टम की जरूरतों को पूरा करने के लिए कानूनी ढांचे को आधुनिक बनाना है। विधेयक में यह प्रावधान भी है कि बैंकर की किताब का इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल रिकॉर्ड सबूत के तौर पर स्वीकार्य, मान्य और कानूनी रूप से लागू करने योग्य होगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ