Breaking News

सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा निर्जला अनशन, आंदोलन रहेगा जारी

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बुधवार को पानी पीकर अपना निर्जला अनशन समाप्त कर दिया। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका अनिश्चितकालीन अनशन और आंदोलन पहले की तरह जारी रहेगा।

SHAILFORD
विज्ञापन

बताया गया कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने बुधवार को वीडियो कॉल के माध्यम से देवेंद्र नाथ महतो से लंबी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने महतो के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उन्हें पानी पीने की सलाह दी, ताकि स्वास्थ्य सुरक्षित रहे और आंदोलन भी निरंतर चलता रहे। वांगचुक की अपील के बाद महतो ने जल ग्रहण कर अपना निर्जला अनशन समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि अब वे पानी का सेवन करेंगे, लेकिन अनशन जारी रहेगा।

VIPS
विज्ञापन

इधर, चिकित्सकों की एक टीम धरना स्थल पर पहुंचकर देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। देवेंद्र नाथ महतो के साथ महेंद्र मंडल भी अनशन पर बैठे हुए हैं।

DOON
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि आंदोलन में शामिल ब्रह्मानंद कुमार अब भी खुले में निर्जला अनशन पर डटे हुए हैं। उन्होंने अब तक पानी का सेवन नहीं किया है। बुधवार को उनके निर्जला अनशन का चौथा दिन है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें