Breaking News

वित्त रहित विद्यालयों के शिक्षकों को वेतनमान का मिले लाभ: डॉ. राहुल राज

4 Min Read

Chhapra/Patna: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी सह शिक्षाविद् एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राहुल राज ने शिक्षकों की वर्षों पुरानी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए बिहार सरकार के शिक्षा विभाग से निर्णायक पहल की मांग की।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

अनुदानित विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में वर्षों से पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ सेवा दे रहे शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नियमित एवं सम्मानजनक वेतनमान का लाभ दिलाने की मांग को लेकर सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी सह शिक्षाविद् डॉ. राहुल राज ने बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री संजय सिंह ‘टाइगर’ से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

DOON
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से डॉ. राहुल राज ने अनुदानित शिक्षण संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों की वर्षों से लंबित समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए उनके स्थायी एवं सम्मानजनक समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन नियमित वेतनमान एवं अन्य सेवा-सुविधाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पाने के कारण उन्हें आर्थिक एवं पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

डॉ. राहुल राज ने सरकार से मांग की कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय समिति की बैठक शीघ्र आयोजित की जाए, ताकि वित्त रहित एवं अनुदानित विद्यालयों-महाविद्यालयों से जुड़े जटिल एवं लंबित मामलों पर ठोस निर्णय लिया जा सके। उन्होंने वित्त रहित व्यवस्था की विसंगतियों को दूर करने, वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानजनक सेवा आधार उपलब्ध कराने तथा वेतनमान से संबंधित लंबित मामलों का स्पष्ट एवं सकारात्मक समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

मंत्री संजय सिंह टाइगर को ज्ञापन सौंपते हुए डॉ. राहुल राज ने स्पष्ट कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान केवल आश्वासन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि सरकार के स्तर पर समयबद्ध एवं ठोस निर्णय होना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार सरकार शिक्षक हितों के इस महत्वपूर्ण विषय पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक पहल करेगी।

डॉ. राहुल राज ने कहा कि जो शिक्षक वर्षों से बिहार की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अपना जीवन समर्पित कर रहे हैं, उनके सम्मान, अधिकार और सम्मानजनक वेतनमान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है।

डॉ. राहुल राज की इस अनोखी पहल का स्वागत करते हुए शिक्षकों ने उनके प्रति अपना पूर्ण विश्वास एवं समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित समस्याओं को सरकार के उच्चतम स्तर तक लगातार और मजबूती से पहुंचाने का डॉ. राहुल राज का प्रयास शिक्षक हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शिक्षकों को उम्मीद है कि इस पहल से अनुदानित संस्थानों के शिक्षकों-कर्मचारियों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा।

डॉ राहुल राज ने कहा कि शिक्षक हित मेरे लिए सर्वोपरि है। सम्मानजनक वेतनमान और स्थायी समाधान जैसे सभी मुद्दों को लेकर मै शिक्षक समाज की आवाज को सरकार के हर स्तर तक मजबूती से पहुंचाने का प्रयास करता रहूँगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें