ग्लासगो, 27 जुलाई (हि.स.)। भारतीय भारोत्तोलक राजा मुथुपांडी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष 65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीत लिया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में मुथुपांडी ने कुल 286 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे स्थान पर रहते हुए भारत को खेलों का दूसरा रजत पदक दिलाया। Chhapra | प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा मामले में अब तक 4 प्राथमिकी दर्ज, 56 गिरफ्तार, 186 नामजद व 2500 अज्ञात आरोपित: सारण पुलिस इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक मलेशिया के अज़निल बिन बिदिन मोहम्मद ने कुल 299 किलोग्राम वजन उठाकर अपने नाम किया। वहीं, पापुआ न्यू गिनी के मोरिया बारू ने 282 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया। राष्ट्रमंडल खेल 2026: पाकिस्तान के मुक्केबाज को हराकर जदुमणि सिंह क्वार्टरफाइनल में 22 वर्षीय राजा मुथुपांडी के लिए यह राष्ट्रमंडल खेलों का पहला पदक है। इससे पहले वह गोल्ड कोस्ट 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में छठे स्थान पर रहे थे। उन्होंने अगस्त 2025 में आयोजित राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भी रजत पदक जीता था। आज का पंचांग | आषाढ़ शुक्लपक्ष त्रयोदशी राजा मुथुपांडी के इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। भारत के खाते में अब एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक दर्ज हैं। भारतीय दल को आने वाले दिनों में विभिन्न स्पर्धाओं में पदकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद रहेगी।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
ग्लासगो, 27 जुलाई (हि.स.)। भारतीय भारोत्तोलक राजा मुथुपांडी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष 65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीत लिया।
विज्ञापन
शनिवार को खेले गए मुकाबले में मुथुपांडी ने कुल 286 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे स्थान पर रहते हुए भारत को खेलों का दूसरा रजत पदक दिलाया।
इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक मलेशिया के अज़निल बिन बिदिन मोहम्मद ने कुल 299 किलोग्राम वजन उठाकर अपने नाम किया। वहीं, पापुआ न्यू गिनी के मोरिया बारू ने 282 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया।
22 वर्षीय राजा मुथुपांडी के लिए यह राष्ट्रमंडल खेलों का पहला पदक है। इससे पहले वह गोल्ड कोस्ट 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में छठे स्थान पर रहे थे। उन्होंने अगस्त 2025 में आयोजित राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भी रजत पदक जीता था।
राजा मुथुपांडी के इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। भारत के खाते में अब एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक दर्ज हैं। भारतीय दल को आने वाले दिनों में विभिन्न स्पर्धाओं में पदकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद रहेगी।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।