Patna (CTNN): राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लंबे समय तक प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पूर्व मंत्री मंगल पाण्डेय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। राज्यसभा में राष्ट्रगीत को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने वाला विधेयक पेश भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी नेताओं ने मृत्युंजय तिवारी का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत तीन मांगों से कोई समझौता नहीं करेगी कांग्रेसः राहुल गांधी मृत्युंजय तिवारी लंबे समय तक राजद के प्रमुख प्रवक्ताओं में रहे हैं और पार्टी की ओर से विभिन्न राजनीतिक एवं समसामयिक मुद्दों पर अपनी बात मजबूती से रखते रहे हैं। ऐसे में उनका भाजपा में शामिल होना बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा हमारा आंदोलनः सीजेपी भाजपा नेतृत्व ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा और उन्हें संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं, मृत्युंजय तिवारी के इस फैसले को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Patna (CTNN): राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लंबे समय तक प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पूर्व मंत्री मंगल पाण्डेय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी नेताओं ने मृत्युंजय तिवारी का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
मृत्युंजय तिवारी लंबे समय तक राजद के प्रमुख प्रवक्ताओं में रहे हैं और पार्टी की ओर से विभिन्न राजनीतिक एवं समसामयिक मुद्दों पर अपनी बात मजबूती से रखते रहे हैं। ऐसे में उनका भाजपा में शामिल होना बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
भाजपा नेतृत्व ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा और उन्हें संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं, मृत्युंजय तिवारी के इस फैसले को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ