सारण पुलिस, एएचटीयू और जीआरपी के संयुक्त अभियान में छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, हेल्पलाइन सेवाओं और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की दी गई जानकारी छपरा: वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर बुधवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), सारण पुलिस एवं जीआरपी, छपरा के संयुक्त तत्वावधान में छपरा रेलवे जंक्शन पर छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानव तस्करी, साइबर अपराध तथा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना था। बिहार पुलिस एएसआई परीक्षा के बाद राजेंद्र कॉलेजिएट परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का हंगामा, ब्लूटूथ डिवाइस मिलने पर जांच शुरू कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, गुड टच एवं बैड टच तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि सतर्कता और जागरूकता के माध्यम से ऐसे अपराधों को रोका जा सकता है। 7वीं की छात्रा से अश्लील चैटिंग के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, परिजनों की शिकायत पर हुई कार्रवाई, स्कूल ने किया निलंबित इस अवसर पर विद्यार्थियों से अपील की गई कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, मानव तस्करी या बच्चों एवं महिलाओं से जुड़े अपराध की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में डायल-112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा अन्य हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया। नेपाल में 4.2 तीव्रता का भूकंप, बाझंग जिले में डोली धरती एएचटीयू की टीम ने छात्र-छात्राओं से समाज में जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का आह्वान किया और मानव तस्करी सहित अन्य अपराधों की रोकथाम में आमजन की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने प्राप्त जानकारी को अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सारण पुलिस, एएचटीयू और जीआरपी के संयुक्त अभियान में छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, हेल्पलाइन सेवाओं और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की दी गई जानकारी
छपरा: वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर बुधवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), सारण पुलिस एवं जीआरपी, छपरा के संयुक्त तत्वावधान में छपरा रेलवे जंक्शन पर छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, गुड टच एवं बैड टच तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि सतर्कता और जागरूकता के माध्यम से ऐसे अपराधों को रोका जा सकता है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों से अपील की गई कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, मानव तस्करी या बच्चों एवं महिलाओं से जुड़े अपराध की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में डायल-112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा अन्य हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
एएचटीयू की टीम ने छात्र-छात्राओं से समाज में जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का आह्वान किया और मानव तस्करी सहित अन्य अपराधों की रोकथाम में आमजन की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने प्राप्त जानकारी को अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ