Breaking News

सारण में दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्यशाला आयोजित

1 Min Read

SHAILFORD
विज्ञापन

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

सारण, 12 मार्च (हि.स.)। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के तत्वावधान में जिला उद्योग केंद्र में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन उद्यमी योजना पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना था।

SHARDA
विज्ञापन

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि इस योजना के तहत नया उद्योग स्थापित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा अधिकतम दस लाख रुपये तक की सहायता राशि, ऋण एवं अनुदान के रूप में प्रदान की जाती है। आवेदक बिहार का स्थायी निवासी हो और न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता के साथ यूडीआईडी कार्ड धारक हो, लाभार्थी की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच तथा शैक्षणिक योग्यता कम-से-कम इंटरमीडिएट, आईटीआई या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होनी चाहिए।इच्छुक लाभार्थी उद्योग विभाग के आधिकारिक पोर्टल udyami.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने उपस्थित दिव्यांगजनों की शंकाओं का समाधान किया और उन्हें सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें