एक अभ्यर्थी हिरासत में, एसडीओ बोले— हर पहलू की हो रही जांच Chhapra: बिहार पुलिस रेडियो (वितंतु) में सहायक अवर निरीक्षक (प्रचालक) पद की प्रारंभिक लिखित परीक्षा के बाद बुधवार को शहर के राजेंद्र कॉलेजिएट परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), पुलिस उपाधीक्षक, भगवान बाजार थानाध्यक्ष एवं नगर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। छपरा जंक्शन पर छात्रों को मानव तस्करी और साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक परीक्षार्थियों ने परीक्षा के दौरान कथित अनियमितता को लेकर विरोध जताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल जांच शुरू कर दी। 7वीं की छात्रा से अश्लील चैटिंग के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, परिजनों की शिकायत पर हुई कार्रवाई, स्कूल ने किया निलंबित सदर एसडीओ नितेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान एक परीक्षार्थी को हिरासत में लिया गया है। उसके पास से ब्लूटूथ डिवाइस मिलने की सूचना है। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि परीक्षार्थी के पास यह डिवाइस कैसे पहुंचा और क्या इसके पीछे किसी संगठित गिरोह की भूमिका है। नेपाल में 4.2 तीव्रता का भूकंप, बाझंग जिले में डोली धरती प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आएगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन परीक्षा केंद्र से जुड़े सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों की जांच में जुटे हैं।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
एक अभ्यर्थी हिरासत में, एसडीओ बोले— हर पहलू की हो रही जांच
Chhapra: बिहार पुलिस रेडियो (वितंतु) में सहायक अवर निरीक्षक (प्रचालक) पद की प्रारंभिक लिखित परीक्षा के बाद बुधवार को शहर के राजेंद्र कॉलेजिएट परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया।
सदर एसडीओ नितेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान एक परीक्षार्थी को हिरासत में लिया गया है। उसके पास से ब्लूटूथ डिवाइस मिलने की सूचना है। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि परीक्षार्थी के पास यह डिवाइस कैसे पहुंचा और क्या इसके पीछे किसी संगठित गिरोह की भूमिका है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आएगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन परीक्षा केंद्र से जुड़े सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों की जांच में जुटे हैं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ