Breaking News

सोमनाथ के लिए 1100 श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन रवाना, बिहार सरकार की ऐतिहासिक पहल : संजय सरावगी

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पाटलिपुत्र जंक्शन से 1100 श्रद्धालुओं को भगवान श्री सोमनाथ के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन से रवाना किए जाने को बिहार सरकार की ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पहल बताया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार सनातन आस्था, भारतीय संस्कृति और धार्मिक पर्यटन को नई ऊर्जा देने का कार्य कर रही है।

RC Jewellers
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह पहल केवल एक तीर्थयात्रा नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक चेतना और सनातन परंपरा के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

संजय सरावगी ने कहा कि ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व असाधारण आस्था के 1000 वर्ष’ के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था करना करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान है। भगवान श्री सोमनाथ का पावन धाम भारतीय सभ्यता, संस्कृति, आस्था और आत्मसम्मान का प्रतीक रहा है। ऐसे ऐतिहासिक अवसर पर बिहार के श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय कदम है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना सीख रहा है, वहीं बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार इस विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास, सांस्कृतिक आयोजनों के विस्तार और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में वृद्धि के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट दिखाई दे रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह पहल बिहार की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेगी और धार्मिक पर्यटन को भी नई गति देगी। इससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ-साथ राज्य की सांस्कृतिक विरासत को भी व्यापक पहचान मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार विकास और विरासत को साथ लेकर चलने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा आस्था, संस्कृति और राष्ट्रगौरव को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

संजय सरावगी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कला एवं संस्कृति विभाग तथा इस आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें