Breaking News

18वीं राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा सारण, 18-19 जुलाई को होगा आयोजन

2 Min Read

Chhapra: सारण जिला 18 एवं 19 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली 18वीं राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को जिला अतिथि गृह में सारण साइकिलिंग संघ की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित कर तैयारियों की जानकारी साझा की गई।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष डॉ. देव कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, रूट प्रबंधन, तकनीकी व्यवस्था, निष्पक्ष प्रतियोगिता संचालन तथा यातायात नियंत्रण सहित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले खिलाड़ियों को सुरक्षित और बेहतर प्रतियोगी वातावरण उपलब्ध कराना है।

संयुक्त सचिव प्रीति सिंह ने विश्वास जताया कि जिला प्रशासन के सहयोग और टीम भावना के साथ इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सफल एवं यादगार होगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा, बल्कि सारण जिले की खेल पहचान को भी नई ऊंचाई देगा।

DOON
विज्ञापन

संरक्षक डॉ सुरेश प्रसाद सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रशासनिक सहयोग के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, यातायात प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं में मिले सहयोग की सराहना की।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में सचिव संजीव चौधरी, शैलेन्द्र पुरी, संगीता सिंह, अर्पित सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

सारण साइकिलिंग संघ ने जिले के खेल प्रेमियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें