सारण, 15 जुलाई (हि.स.)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में बुधवार को शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। बिजली पैनल में लगी आग का धुआं पूरे परिसर में फैलने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। यह आग उस कमरे में लगी, जहां हजारों उत्तर पुस्तिकाएं रखी हुई थीं। गनीमत रही की समय रहते खिड़की के रास्ते पानी डालकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास जारी रहा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले डॉ. राहुल राज, कई मांगों पर सौंपा ज्ञापन सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग को पूरी तरह बुझाया। सारण के इसुआपुर, खैरा और सहाजितपुर थाना में नए थानाध्यक्षों की हुई तैनाती जांच में सामने आया कि जिस संवेदनशील कमरे में उत्तर पुस्तिकाएं थीं, वहीं बिजली का मुख्य पैनल भी लगा था, जिसे दमकल कर्मियों ने गंभीर तकनीकी चूक बताया है। जीरो कैजुअल्टी’ लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूर्व तैयारी और जनभागीदारी सबसे आवश्यक: राज्यपाल इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। परिसर में लगे अधिकांश अग्निशमन यंत्रों की वैधता समाप्त हो चुकी थी और कर्मचारियों को इन्हें चलाने का प्रशिक्षण तक नहीं था। दमकल विभाग ने विश्वविद्यालय प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की बात कही।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सारण, 15 जुलाई (हि.स.)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में बुधवार को शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। बिजली पैनल में लगी आग का धुआं पूरे परिसर में फैलने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
यह आग उस कमरे में लगी, जहां हजारों उत्तर पुस्तिकाएं रखी हुई थीं। गनीमत रही की समय रहते खिड़की के रास्ते पानी डालकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास जारी रहा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
जांच में सामने आया कि जिस संवेदनशील कमरे में उत्तर पुस्तिकाएं थीं, वहीं बिजली का मुख्य पैनल भी लगा था, जिसे दमकल कर्मियों ने गंभीर तकनीकी चूक बताया है।
इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। परिसर में लगे अधिकांश अग्निशमन यंत्रों की वैधता समाप्त हो चुकी थी और कर्मचारियों को इन्हें चलाने का प्रशिक्षण तक नहीं था।
विज्ञापन
दमकल विभाग ने विश्वविद्यालय प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की बात कही।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ