Breaking News

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में नये पदाधिकारी का किया गया स्वागत

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

सहरसा: जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।शहर के सेन्ट्रल स्कूल के बगल में स्थित सैनिक कल्याण कार्यालय में बुधवार को नये पदाधिकारी का भव्य स्वागत व स्थानांतरित पदाधिकारी को विदाई समारोह आयोजित हुआ।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार झा,जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार,नोडल ऑफिसर गुण सागर यादव,विमल कुमार पाठक,जीतेन्द्र झा,कोषाध्यक्ष विकास मिश्र सहित अन्य सैनिकों ने जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल अमित सिन्हा का पाग चादर एवं बुके देकर भव्य स्वागत किया गया।वही स्थानांतरित जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल संजय कुमार सिंह को अंगवस्त्र पाग एवं पुष्पगुच्छ देकर भावभीनी विदाई दी गई।

RC Jewellers
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस अवसर पर निवर्तमान पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि 5 जून को इस कार्यालय का विधवत उद्घाटन किया गया है। इसके लिए मैं जिला प्रशासन भवन निर्माण सहित अन्य संबंधित विभागों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करता हूं।वही आगे आने वाले समय में इस संरचना का और अधिक विकास होगा।उन्होने कहा कि पूर्व सैनिकों वीर नारियों एवं वीरांगनाओं के लिए यह क्षेत्रीय कार्यालय काफी सहायक सिद्ध हो रहा है।इस कार्यालय के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा तब जाकर कोशीवासियों को यह सौगात मिला है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के पूर्व सैनिकों की समस्या समाधान के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा।इस क्षेत्र के सैनिकों को अब अन्यत्र कही भटकना नही पड़ेगा।वही नवपदास्थापित पदाधिकारी कर्नल अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि ईश्वर की असीम अनुकंपा से सहरसा कार्यालय में मेरा इस पद पर पदास्थापना हुआ है। इस कार्यालय के अंतर्गत सुपौल मधेपुरा का कार्य भी संचालित होगा। मैं श्रद्धा और निष्ठा पूर्वक इस दायित्व का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करूंगा।साथ ही सभी पूर्व सैनिक,वीर नारियों एवं वीरांगनाओं का काम समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें