Breaking News

पानापुर में देशी पिस्टल के साथ दो युवक गिरफ्तार

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

RC Jewellers
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

सारण, 15 जुलाई (हि.स.)। पानापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक देशी पिस्टल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पानापुर बाजार स्थित एक पान की दुकान के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पानापुर थाना की पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो पुलिस वाहन को देखकर एक संदिग्ध भागने लगा। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

पकड़े गए युवक की पहचान तुर्की ग्राम निवासी शाहाबुद्दीन के रूप में हुई है। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसकी कमर से एक देशी पिस्टल बरामद हुई। पूछताछ में शाहाबुद्दीन ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसने यह पिस्टल फकूली गांव के रहने वाले तिलक शर्मा से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शाहाबुद्दीन की निशानदेही पर छापेमारी की और हथियार बेचने वाले तिलक शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त तिलक शर्मा का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी आर्म्स एक्ट के मामलों में संलिप्त रहा है। इस पूरे मामले में पानापुर पुलिस ने कांड संख्या-306/26 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों के खिलाफ आगे की विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की कर रही है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें