Breaking News

जेपीयू के पक्के मार्ग पर ताला, कीचड़ से गुजरने को मजबूर छात्र; आरएसए ने दी धान रोपाई आंदोलन की चेतावनी

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) के मुख्य प्रवेश द्वार पर जलजमाव और पक्के मार्ग को बंद किए जाने के विरोध में शोध विद्यार्थी संगठन (आरएसए) ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

संगठन ने आरोप लगाया है कि मुख्य गेट के दो मार्गों में से पक्के (ढलाई) वाले रास्ते पर ताला लगा दिया गया है, जबकि छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, शोधार्थियों और कर्मचारियों को कीचड़ एवं जलजमाव से भरे कच्चे मार्ग से आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

RC Jewellers
विज्ञापन

आरएसए का कहना है कि लगातार बारिश के कारण कच्चे मार्ग पर कीचड़, कचरा और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे प्रतिदिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं और दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। संगठन ने आरोप लगाया कि इस समस्या के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

आरएसए के नेताओं गुलशन यादव और उज्ज्वल सिंह ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि जब सुरक्षित एवं पक्का मार्ग उपलब्ध है, तब उसे बंद रखना उचित नहीं है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल पक्के मार्ग का ताला खोलकर आवागमन सामान्य करने की मांग की।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक पक्का मार्ग नहीं खोला गया, तो आरएसए विश्वविद्यालय परिसर में बंद पड़े उसी मार्ग पर प्रतीकात्मक धान रोपाई आंदोलन करेगा। संगठन का कहना है कि यह आंदोलन विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली के विरोध में होगा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र, शोधार्थी और संगठन के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

आरएसए ने यह भी कहा कि यदि इसके बाद भी प्रशासन ने समस्या का समाधान नहीं किया, तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

हालांकि, इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें