वाराणसी: पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के विभिन्न रेलखंडों पर सघन टिकट जांच अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को छपरा, सिवान, मशरख, छपरा कचहरी एवं दुरौंधा स्टेशनों को आधार बनाकर छपरा कचहरी–मशरख–दुरौंधा रेलखंड के स्टेशनों एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान संचालित किया गया। Bihar Cabinet | 11 प्रस्तावों पर मुहर, ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक हटेगी अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 55105 छपरा कचहरी–थावे डेमू तथा 15708 अमृतसर–कटिहार आम्रपाली मेल एक्सप्रेस (सिवान–एकमा–छपरा रेलखंड) सहित विभिन्न सवारी एवं मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में सघन जांच की गई।मु श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन ख्य वाणिज्य निरीक्षक, सिवान प्रणव प्रभाकर एवं मुख्य टिकट निरीक्षक सईद अख्तर के नेतृत्व में 5 टिकट जांच कर्मचारियों तथा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के 2 जवानों की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। जांच के दौरान 38 बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे ₹23,170 (तेईस हजार एक सौ सत्तर)का जुर्माना वसूल कर रेलवे राजस्व में जमा कराया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह | राजेंद्र स्टेडियम में परेड पूर्वाभ्यास का एसएसपी ने किया निरीक्षण अभियान के दौरान संबंधित स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रा टिकट लेने के लिए यात्रियों की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं, जो यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने की बढ़ती जागरूकता का सकारात्मक संकेत है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने यात्रियों से अपील की कि वे सदैव वैध यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें, रेलवे नियमों का पालन करें तथा ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने में अपना सक्रिय सहयोग दें।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
वाराणसी: पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के विभिन्न रेलखंडों पर सघन टिकट जांच अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी क्रम में शनिवार को छपरा, सिवान, मशरख, छपरा कचहरी एवं दुरौंधा स्टेशनों को आधार बनाकर छपरा कचहरी–मशरख–दुरौंधा रेलखंड के स्टेशनों एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 55105 छपरा कचहरी–थावे डेमू तथा 15708 अमृतसर–कटिहार आम्रपाली मेल एक्सप्रेस (सिवान–एकमा–छपरा रेलखंड) सहित विभिन्न सवारी एवं मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में सघन जांच की गई। मु
ख्य वाणिज्य निरीक्षक, सिवान प्रणव प्रभाकर एवं मुख्य टिकट निरीक्षक सईद अख्तर के नेतृत्व में 5 टिकट जांच कर्मचारियों तथा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के 2 जवानों की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। जांच के दौरान 38 बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे ₹23,170 (तेईस हजार एक सौ सत्तर)का जुर्माना वसूल कर रेलवे राजस्व में जमा कराया गया।
अभियान के दौरान संबंधित स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रा टिकट लेने के लिए यात्रियों की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं, जो यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने की बढ़ती जागरूकता का सकारात्मक संकेत है।
विज्ञापन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने यात्रियों से अपील की कि वे सदैव वैध यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें, रेलवे नियमों का पालन करें तथा ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने में अपना सक्रिय सहयोग दें।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ