गया/पटना: भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उनके आगमन पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। बिहार के सीवान में जाली नोट का बड़ा खुलासा: घर में चल रही थी ‘फर्जी करेंसी फैक्ट्री’, 5.45 लाख के नकली नोट जब्त अपने बिहार दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति गया स्थित बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट (बीआईपार्ड) में बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। कोसी बराज से छोड़ा गया 1.25 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, तटवर्ती इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार विधानसभा के सदस्यों की विधायी, संसदीय एवं प्रशासनिक कार्यों से संबंधित क्षमता का विकास करना है, ताकि वे अपने दायित्वों का अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें। विशेष टिकट जांच अभियान में 38 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, ₹23,170 का राजस्व वसूला दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री, विधानसभा के पदाधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों के क्षमता निर्माण और सुशासन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
गया/पटना: भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उनके आगमन पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
अपने बिहार दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति गया स्थित बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट (बीआईपार्ड) में बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे।
उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार विधानसभा के सदस्यों की विधायी, संसदीय एवं प्रशासनिक कार्यों से संबंधित क्षमता का विकास करना है, ताकि वे अपने दायित्वों का अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।
दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री, विधानसभा के पदाधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों के क्षमता निर्माण और सुशासन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।