Patna/Chhapra: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने पारिवारिक कारणों से चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। भाजपा ने अब इस सीट से नीरज कुमार सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी बिहार कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अभिषेक कुमार ने अपने चुनाव ना लड़ने की। उन्होंने इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को दी गई जानकारी में पारिवारिक कारणों का हवाला दिया था।
इसके तुरंत बाद भाजपा ने नए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के नाम की घोषणा कर दी है।
गौरतलब है कि गुरुवार को अभिषेक कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसके बाद हुई नामांकन सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत एनडीए के सभी दलों के नेता उपस्थित हुए थें।


















