रिविलगंज: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर अभाविप रिविलगंज नगर इकाई के तत्वावधान में डॉ. पी. एन. सिंह डिग्री कॉलेज, रिविलगंज परिसर में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी बौद्धिक क्षमता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेकानन्द तिवारी की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञानार्जन, आत्मविश्वास, अनुशासन तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित इस रचनात्मक पहल की सराहना की। बिहार के सेतु मिश्रा ने चीन में लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया स्वर्ण पदक अभाविप छपरा विभाग के विभाग संयोजक सचिन चौरसिया ने कहा कि विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही छात्रहित और राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर कार्य करती रही है। संगठन का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के साथ उनमें सामाजिक दायित्व, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभाव का विकास करना है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत एमआरएफ, एसटीपी एवं कम्पोस्ट प्लांट हेतु भूमि उपलब्धता की डीएम ने की समीक्षा कार्यक्रम में सीनेट सदस्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम पदाधिकारी नवलेश सिंह, जयप्रकाश विश्वविद्यालय छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष रजनीकांत सिंह, आलोक कुमार, विभाग छात्रा प्रमुख अदिति सिंह, साक्षी सिंह, सिया सिंह तथा सुमन कुमारी शर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे। निदेशक ने जनगणना प्री-टेस्ट कार्यों का लिया जाएजा कहा, डेटा की शुद्धता को विशेष महत्व दें और सही फीडबैक दें प्रतियोगिता के विजेताओं को आगामी 12 जुलाई को डॉ. पी. एन. सिंह डिग्री कॉलेज, रिविलगंज में आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
रिविलगंज: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर अभाविप रिविलगंज नगर इकाई के तत्वावधान में डॉ. पी. एन. सिंह डिग्री कॉलेज, रिविलगंज परिसर में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी बौद्धिक क्षमता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेकानन्द तिवारी की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञानार्जन, आत्मविश्वास, अनुशासन तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित इस रचनात्मक पहल की सराहना की।
अभाविप छपरा विभाग के विभाग संयोजक सचिन चौरसिया ने कहा कि विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही छात्रहित और राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर कार्य करती रही है। संगठन का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के साथ उनमें सामाजिक दायित्व, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभाव का विकास करना है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
कार्यक्रम में सीनेट सदस्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम पदाधिकारी नवलेश सिंह, जयप्रकाश विश्वविद्यालय छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष रजनीकांत सिंह, आलोक कुमार, विभाग छात्रा प्रमुख अदिति सिंह, साक्षी सिंह, सिया सिंह तथा सुमन कुमारी शर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के विजेताओं को आगामी 12 जुलाई को डॉ. पी. एन. सिंह डिग्री कॉलेज, रिविलगंज में आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।