भागलपुर: जिला प्रशासन ने आमजन को सूचित किया है कि गंगा नदी पर स्थित विक्रमशिला सेतु पर निर्मित बेली ब्रिज के स्थान पर स्थायी पुनर्स्थापन कार्य के निरीक्षण के लिए आईआईटी पटना की विशेषज्ञ टीम द्वारा 08 जुलाई एवं 09 जुलाई की रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से उक्त अवधि में विक्रमशिला सेतु पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट करने तथा आवश्यक यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं परिवहन संचालकों से अनुरोध किया है कि निर्धारित अवधि में विक्रमशिला सेतु का उपयोग न करें तथा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। असुविधा के लिए खेद है, किन्तु यह व्यवस्था सेतु की सुरक्षा एवं स्थायी पुनर्स्थापन कार्य के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक है। मानव तस्करी-अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क मामले में एनआईए की छापेमारी, आरोपित से पांच घंटे पूछताछ बाढ़ प्रभावित आलंदी के लिए 10 करोड़ मंजूर
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
भागलपुर: जिला प्रशासन ने आमजन को सूचित किया है कि गंगा नदी पर स्थित विक्रमशिला सेतु पर निर्मित बेली ब्रिज के स्थान पर स्थायी पुनर्स्थापन कार्य के निरीक्षण के लिए आईआईटी पटना की विशेषज्ञ टीम द्वारा 08 जुलाई एवं 09 जुलाई की रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से उक्त अवधि में विक्रमशिला सेतु पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट करने तथा आवश्यक यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं परिवहन संचालकों से अनुरोध किया है कि निर्धारित अवधि में विक्रमशिला सेतु का उपयोग न करें तथा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। असुविधा के लिए खेद है, किन्तु यह व्यवस्था सेतु की सुरक्षा एवं स्थायी पुनर्स्थापन कार्य के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ