Breaking News

प्रधानमंत्री ने देश का पहला ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को समर्पित किया

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

जयपुर, 04 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बाड़मेर के पचपदरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को समर्पित किया। साथ ही, जयपुर मेट्रो फेज-2 सहित 1 लाख 5 हजार करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर उन्होंने एलपीजी टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समारोह के दौरान उन्होंने राजकीय सेवा में नवनियुक्त युवाओं को अभिनंदन पत्र भी सौंपे।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस अवसर पर जनसभा काे संबाेधित करते हुए उन्होंने तेल का संकट का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिमी एशिया में युद्ध की वजह से पूरी दुनिया हाहाकार मचा है। हर देश त्रस्त है, इस युद्ध ने 21वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट को जन्म दिया। बड़े-बड़े देश आज ईंधन की किल्लत से जूझ रहे हैं, 21वीं सदी के सबसे ऊर्जा संकट पर भारत के प्रयास भारी पड़े हैं। भारत ने हर स्तर पर सही फैसले लिए। संकट का समय रहते सटीक आकलन किया, प्रभावी रणनीति बनाई। भारत के संसाधनों का सही प्रयोग किया, तब जाकर भारत संकट से उबर पाया है।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

राजस्थान रिफाइनरी के लोकार्पण पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजस्थान की इस धरती से भारत ने आत्मनिर्भर होने की दिशा में बहुत बड़ा कदम उठाया है। ये रिफाइनरी यहां हजारों लोगों के रोजगार का माध्यम बनेगी। आज का दिन साक्षी है कि भाजपा सरकारें परियोजनाओं को सिर्फ केवल शिलान्यास करके नहीं छोड़ती है। हम उन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं। दो महीने पहले यहां जो हादसा हुआ, उसके बाद इतनी तेजी से काम पूरा कर लेना परिश्रम की परिकाष्ठा का उदाहरण है। नया भारत अपने संकल्प से न पीछे हटता है और न ही अपनी रफ्तार कम करता है।

इससे पहले उन्होंने रिफाइनरी के मेन कंट्रोल यूनिट का अवलोकन कर शोधन प्रक्रिया, तकनीकों और उत्पादों की जानकारी ली और युवा कर्मियों से संवाद किया। उन्होंने श्रमिकों से बातचीत कर उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रिफाइनरी परिसर में खेजड़ी का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें