Chhapra: डोरीगंज थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरा-छपरा पुल को लगभग दो घंटे तक जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डोरीगंज थानाध्यक्ष राजशेखर, प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद आनंद, अंचलाधिकारी कुमरी आंचल तथा स्थानीय मुखिया सतेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और सरकारी प्रावधानों के तहत हर संभव सहायता का भरोसा दिया। आज का पंचांग | आषाढ़ कृष्णपक्ष प्रतिपदा मृतक सबलपुर निवासी प्रमोद पाण्डेय के 22वर्षीय पुत्र राकेश पाण्डेय तथा स्व बैजू पाण्डेय के 50वर्षीय पुत्र नरेश पाण्डेय बताए गए। प्रशासन की पहल पर मृतकों के परिजनों को तत्काल मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया गया। मुआवजे का चेक मिलने और अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। लायंस क्लब ऑफ छपरा टाउन की पहल, जनसेवा को समर्पित किया मर्चुरी बॉक्स पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू लदे ट्रकों के अंधाधुंध परिचालन से आय दिन कोई ना कोई असमय काल के गाल में समा रहा है। साभ्यत्कि विकास का प्रतिरूप है चिरांद: डा. प्रमोद चंद्रवंशी
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: डोरीगंज थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरा-छपरा पुल को लगभग दो घंटे तक जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही डोरीगंज थानाध्यक्ष राजशेखर, प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद आनंद, अंचलाधिकारी कुमरी आंचल तथा स्थानीय मुखिया सतेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और सरकारी प्रावधानों के तहत हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
मृतक सबलपुर निवासी प्रमोद पाण्डेय के 22वर्षीय पुत्र राकेश पाण्डेय तथा स्व बैजू पाण्डेय के 50वर्षीय पुत्र नरेश पाण्डेय बताए गए।
विज्ञापन
प्रशासन की पहल पर मृतकों के परिजनों को तत्काल मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया गया। मुआवजे का चेक मिलने और अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू लदे ट्रकों के अंधाधुंध परिचालन से आय दिन कोई ना कोई असमय काल के गाल में समा रहा है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ