Chhapra: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय, दर्शन नगर, छपरा में योग जागरूकता एवं सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद कॉलेज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 200 मरीजों की हुई जांच कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव, सचिव सुरेश प्रसाद सिंह , कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार मिश्रा एवं प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। पीएम सूर्य घर योजना के लाभ, सब्सिडी, ऋण सुविधा एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर दी गई जानकारी इस अवसर पर योग प्रशिक्षक संगीता कुमारी एवं विशाल कुमार सिंह ने उपस्थित समिति पदाधिकारीयों,छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सिंह ने योग के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है तथा व्यक्ति तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर होता है। भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले में चार पुलिस अधिकारियों ने न्यायिक जांच आयोग के समक्ष दर्ज कराया बयान सचिव सुरेश प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है। उन्होंने सभी से नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी आचार्य बंधु भगिनी, कर्मचारीगण ,छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य अभिभावकगण लगभग 432 की संख्या में उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में उत्साह, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिखाई दिया। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य विनोद कुमार के धन्यवाद ज्ञापन और शांति मंत्र के द्वारा हुआ।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय, दर्शन नगर, छपरा में योग जागरूकता एवं सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव, सचिव सुरेश प्रसाद सिंह , कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार मिश्रा एवं प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर योग प्रशिक्षक संगीता कुमारी एवं विशाल कुमार सिंह ने उपस्थित समिति पदाधिकारीयों,छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सिंह ने योग के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है तथा व्यक्ति तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर होता है।
सचिव सुरेश प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है। उन्होंने सभी से नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी आचार्य बंधु भगिनी, कर्मचारीगण ,छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य अभिभावकगण लगभग 432 की संख्या में उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में उत्साह, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिखाई दिया। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य विनोद कुमार के धन्यवाद ज्ञापन और शांति मंत्र के द्वारा हुआ।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।