बेतिया, 16 जून (हि.स.)। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में निगरानी विभाग की टीम ने अंचल कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर तैनात एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। निगरानी विभाग के अनुसार, आरटीपीएस काउंटर पर कार्यरत क्लर्क राजकुमार मिश्रा को मंगलवार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विभाग की टीम ने मौके पर पकड़ लिया। आरोपित क्लर्क चनपटिया थाना क्षेत्र के पकड़िहार गांव का निवासी है। शिक्षा मंत्री ने किया भारत स्काउट और गाइड के द्वारा पांच दिवसीय एकता शिविर का शुभारंभ राजकुमार मिश्रा लंबे समय से बेतिया अंचल कार्यालय में कार्यरत था और उस पर आरोप है कि उसने जमाबंदी अनलॉक कराने के नाम पर आवेदक बालेश्वर कुमार से 15 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि पिछले करीब छह महीनों से उससे लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी, जिससे परेशान होकर उसने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की। अब छोटे गांवों में भी बिना लाइसेंस नहीं बिक सकेंगे कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बदले नियम शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर कार्रवाई की और क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। नीट पुनर्परीक्षा के मद्देनजर भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर 22 जून तक अस्थाई रोक गिरफ्तारी के बाद आरोपित को निगरानी विभाग की टीम अपने साथ लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। निगरानी डीएसपी श्याम बाबू कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर सत्यापन के बाद कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
बेतिया, 16 जून (हि.स.)। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में निगरानी विभाग की टीम ने अंचल कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर तैनात एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
निगरानी विभाग के अनुसार, आरटीपीएस काउंटर पर कार्यरत क्लर्क राजकुमार मिश्रा को मंगलवार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विभाग की टीम ने मौके पर पकड़ लिया। आरोपित क्लर्क चनपटिया थाना क्षेत्र के पकड़िहार गांव का निवासी है।
राजकुमार मिश्रा लंबे समय से बेतिया अंचल कार्यालय में कार्यरत था और उस पर आरोप है कि उसने जमाबंदी अनलॉक कराने के नाम पर आवेदक बालेश्वर कुमार से 15 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि पिछले करीब छह महीनों से उससे लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी, जिससे परेशान होकर उसने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की।
शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर कार्रवाई की और क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपित को निगरानी विभाग की टीम अपने साथ लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
निगरानी डीएसपी श्याम बाबू कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर सत्यापन के बाद कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ