Breaking News

FIFA WORLD CUP 2026: लारिन के देर से किए गोल ने कनाडा को हार से बचाया, बोस्निया से 1-1 की बराबरी

2 Min Read

नई दिल्ली, 13 जून (हि.स.)। विश्व कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में शुक्रवार को सह-मेजबान कनाडा ने आखिरी समय तक संघर्ष करते हुए बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेल लिया। मुकाबले में कनाडा लंबे समय तक हार की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा था, लेकिन विकल्प खिलाड़ी के रूप में उतरे काइल लारिन ने टीम को अहम अंक दिला दिया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

कनाडा इस मुकाबले में अपने कप्तान अल्फोंसो डेविस के बिना उतरा, जो हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं।

बोस्निया ने मैच के 21वें मिनट में बढ़त बनाई। कॉर्नर से आए गेंद पर जोवो लुकिच ने शानदार फिनिश करते हुए अंतरराष्ट्रीय करियर का अपना पहला गोल दागा और टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

DOON
विज्ञापन

दूसरे हाफ में कनाडा ने लगातार आक्रमण किए और 53वें मिनट में बराबरी का सुनहरा मौका मिला, लेकिन रिची लारिया का शॉट बोस्निया के डिफेंडर सीड कोलासिनाक ने गोल लाइन के पास शानदार तरीके से रोक दिया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इसके बाद कनाडा ने लगातार दबाव बनाए रखा, लेकिन गोल के सामने सटीकता की कमी दिखी और बोस्निया की टीम बढ़त बचाने में सफल नजर आने लगी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हालांकि 76वें मिनट में मैदान पर आए काइल लारिन ने मैच का रुख बदल दिया। मैदान में आने के तीन मिनट बाद ही उन्होंने बॉक्स के अंदर घूमकर जोरदार शॉट लगाया, जो डिफ्लेक्शन लेकर गोल में बदल गया और कनाडा ने 1-1 की बराबरी कर ली।

स्टॉपेज टाइम के अंतिम मिनटों में कनाडा के पास जीत का मौका भी आया। रिची लारिया ने गेंद लारिन तक पहुंचाई, लेकिन बोस्निया के डिफेंडर तारिक मुहरेमोविच ने शानदार बचाव करते हुए गोल नहीं होने दिया।

इस ड्रॉ के साथ कनाडा ने विश्व कप अभियान की शुरुआत एक अंक के साथ की, जबकि बोस्निया जीत के बेहद करीब पहुंचकर भी तीन अंक हासिल नहीं कर सका।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें