Breaking News

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से गूगल इंडिया के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 10 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बुधवार को नई दिल्ली स्थित बिहार भवन में गूगल इंडिया (Google India) के वाइस प्रेसिडेंट (Vice President) चंदू थोटा के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान बिहार में डिजिटल विकास, तकनीकी नवाचार तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

SHAILFORD
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी बिहार ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) नीति-2026 की जानकारी देते हुए गूगल को राज्य में अपना ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से डिजिटल परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ रहा है और राज्य में तकनीकी निवेश तथा नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है।

SHARDA
विज्ञापन

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक और डिजिटल समाधान के उपयोग पर भी चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि तकनीकी सहयोग के माध्यम से जनसेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकता है तथा राज्य के विकास को नई गति दी जा सकती है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

गूगल इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने भी बिहार में उपलब्ध संभावनाओं और डिजिटल अवसंरचना के विकास में सहयोग को लेकर सकारात्मक रुचि दिखाई। बैठक के दौरान राज्य में डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने तथा युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और गूगल इंडिया के प्रतिनिधियों ने बिहार के डिजिटल विकास को गति देने के लिए दीर्घकालिक एवं सुदृढ़ साझेदारी की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें