Breaking News

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनी आईपीएल 2026 की बादशाह, लगातार दूसरी बार जीता खिताब

3 Min Read

– बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया

SHAILFORD
विज्ञापन

अहमदाबाद, 31 मई (हि.स.)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब अपने नाम कर लिया। नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी बेंगलुरु ने गुजरात को निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन के स्कोर पर रोक दिया। जवाब में बेंगलुरु ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 161 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत का शॉट स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बल्ले से निकला, जिन्होंने छक्का लगाकर मैच समाप्त किया।

SHARDA
विज्ञापन

कोहली के बल्ले से चैंपियन जैसी पारी

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु को वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने तेज शुरुआत दिलाई। अय्यर ने 16 गेंदों में 32 रन बनाकर टीम को मजबूत आधार दिया। हालांकि इसके बाद देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार और क्रुणाल पंड्या जल्दी-जल्दी आउट हो गए।

एक छोर पर डटे विराट कोहली ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। उनकी पारी में कई आकर्षक चौके-छक्के शामिल रहे। टिम डेविड ने 24 रन की उपयोगी पारी खेलकर उनका अच्छा साथ दिया। अंत में जितेश शर्मा के साथ मिलकर कोहली ने टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

सुंदर ने संभाली गुजरात की लड़खड़ाती पारी

इससे पहले गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और निशांत सिंधु सस्ते में पवेलियन लौट गए। जोस बटलर भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

मध्यक्रम में वाशिंगटन सुंदर ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए। उनकी बदौलत गुजरात सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी, लेकिन टीम बड़ा लक्ष्य खड़ा करने में सफल नहीं रही।

रसिख ने गेंद से मचाया धमाल

बेंगलुरु की ओर से रसिख सलाम दार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 27 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। भुवनेश्वर कुमार और जोश हैजलवुड ने 2-2 विकेट लेकर गुजरात की बल्लेबाजी पर दबाव बनाए रखा।

लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर बेंगलुरु ने आईपीएल में अपना दबदबा कायम रखा और एक बार फिर साबित किया कि बड़े मुकाबलों में टीम का अनुभव और संतुलन उसे अलग पहचान दिलाता है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें