Breaking News

सारण क्रिकेट लीग (SCL) सीजन-1 का नवंबर में होगा आयोजन

2 Min Read


Patna/Chhapra:
बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से गुरुवार को उनके पटना स्थित आवास पर सारण क्रिकेट लीग (SCL) की निदेशक कुसुम ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने खेल मंत्री को सारण क्रिकेट लीग का मोमेंटो एवं शंख भेंट कर आगामी लीग के आयोजन का औपचारिक शंखनाद किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने सारण क्रिकेट लीग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं अत्यंत आवश्यक हैं।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का विकास करते हैं। उन्होंने आगामी सारण क्रिकेट लीग के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी लंबे समय से क्षेत्र में खेल एवं युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने के पक्षधर रहे हैं। इसी क्रम में सारण क्रिकेट लीग का उद्देश्य सारण के गांवों और छोटे शहरों में छुपी क्रिकेट प्रतिभाओं को पहचान एवं बेहतर मंच प्रदान करना है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

सारण क्रिकेट लीग के प्रथम संस्करण में सारण संसदीय क्षेत्र की 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इसके लिए ट्रायल एवं चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी है, जिसमें क्षेत्र के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

सारण क्रिकेट लीग सीजन-1 का आयोजन नवंबर 2026 में पटना में किया जाएगा। लीग को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें