ग्लासगो, 27 जुलाई (हि.स.)। भारत के मुक्केबाज मंडेंगबाम जदुमणि सिंह ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पुरुषों के 55 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। रविवार को खेले गए प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उन्होंने पाकिस्तान के रहमान सुमामा को एकतरफा अंदाज में 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया। जदुमणि ने मुकाबले के तीनों राउंड में आक्रामक और संतुलित खेल का प्रदर्शन किया। उनकी सटीक पंचिंग, बेहतरीन फुटवर्क और मजबूत रक्षात्मक रणनीति के सामने पाकिस्तानी मुक्केबाज प्रभाव नहीं छोड़ सके। पांचों निर्णायकों ने भारतीय खिलाड़ी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें विजेता घोषित किया। श्रावण के सोमवार को केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन आधिकारिक स्कोरकार्ड के अनुसार, तीन निर्णायकों ने मुकाबला 30-27, जबकि दो अन्य निर्णायकों ने 29-28 के अंतर से जदुमणि सिंह के पक्ष में अंकित किया। इससे पूरे मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज की स्पष्ट बढ़त और नियंत्रण का पता चलता है। विपक्ष के हंगामे के बीच चार विधेयक पेश, अधिकरण सुधार विधेयक लोकसभा से पारित इससे पहले, प्रथम दौर (राउंड ऑफ-32) में भी जदुमणि ने स्कॉटलैंड के कुलन को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी। ग्लासगो में यह उनकी लगातार दूसरी एकतरफा जीत है। बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में जय प्रकाश विश्वविद्यालय मुख्यालय पर शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन अब जदुमणि सिंह 28 जुलाई को होने वाले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जाम्बिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले प्री-क्वार्टरफाइनल विजेता से भिड़ेंगे। इस मुकाबले में जीत उन्हें सेमीफाइनल और कम से कम एक पदक की दहलीज तक पहुंचा सकती है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
ग्लासगो, 27 जुलाई (हि.स.)। भारत के मुक्केबाज मंडेंगबाम जदुमणि सिंह ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पुरुषों के 55 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। रविवार को खेले गए प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उन्होंने पाकिस्तान के रहमान सुमामा को एकतरफा अंदाज में 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया।
विज्ञापन
जदुमणि ने मुकाबले के तीनों राउंड में आक्रामक और संतुलित खेल का प्रदर्शन किया। उनकी सटीक पंचिंग, बेहतरीन फुटवर्क और मजबूत रक्षात्मक रणनीति के सामने पाकिस्तानी मुक्केबाज प्रभाव नहीं छोड़ सके। पांचों निर्णायकों ने भारतीय खिलाड़ी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें विजेता घोषित किया।
आधिकारिक स्कोरकार्ड के अनुसार, तीन निर्णायकों ने मुकाबला 30-27, जबकि दो अन्य निर्णायकों ने 29-28 के अंतर से जदुमणि सिंह के पक्ष में अंकित किया। इससे पूरे मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज की स्पष्ट बढ़त और नियंत्रण का पता चलता है।
इससे पहले, प्रथम दौर (राउंड ऑफ-32) में भी जदुमणि ने स्कॉटलैंड के कुलन को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी। ग्लासगो में यह उनकी लगातार दूसरी एकतरफा जीत है।
अब जदुमणि सिंह 28 जुलाई को होने वाले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जाम्बिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले प्री-क्वार्टरफाइनल विजेता से भिड़ेंगे। इस मुकाबले में जीत उन्हें सेमीफाइनल और कम से कम एक पदक की दहलीज तक पहुंचा सकती है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।