Breaking News

बिहार में अगले 5 वर्षों में 1 लाख शिक्षकों की होगी नियुक्ति, हर वर्ष जुलाई महीने में नियुक्ति संबंधी विज्ञापन होगा जारी

1 Min Read

Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन

बैठक के बाद उन्होंने कहा कि राज्य के सभी बच्चों को अच्छी और गुणवतापूर्ण शिक्षा मिले, इसे लेकर सरकार लगातार प्रयासरत है। इस दिशा में शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिये गये हैं।

1 / 4
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 5 वर्षों में 1 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी जिसके अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष कम से कम लगभग 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इसके लिये हर वर्ष जुलाई महीने में नियुक्ति संबंधी विज्ञापन जारी किया जायेगा।

विज्ञापन

इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षकों के स्थानान्तरण को पारदर्शी एवं सुगम बनाने को लेकर शिक्षा विभाग को निदेशित किया गया है। जिसमें महिला शिक्षकों का स्थानान्तरण यथासंभव गृह जिले के अपने प्रखण्ड के गृह पंचायत के बगल के पंचायत में तथा पुरूष शिक्षकों को गृह जिले के अपने गृह प्रखण्ड के बगल के प्रखण्ड में स्थानान्तरण करने हेतु नीति बनायी जाएगी।

विज्ञापन

वहीं राज्य के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पोशाक की आपूर्ति जीविका के माध्यम से किया जाएगा। इससे पोशाक की ससमय आपूर्ति के साथ महिला स्वावलंबन को भी बल मिलेगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें