Breaking News

नगर थाना का एसएसपी ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

Chhapra: सारण जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने गुरुवार को नगर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों, लंबित कांडों, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार तथा विधि-व्यवस्था संधारण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई।

विज्ञापन
1 / 2
विज्ञापन

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थाना अध्यक्ष एवं उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, नियमित गश्ती, वारंट निष्पादन, शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन तथा अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

एसएसपी ने आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर संवेदनशील एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण और पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने का निर्देश भी दिया।

विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें