Breaking News

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 768.84 अंक टूटा

2 Min Read

नई दिल्ली, 12 मई (हि.स)। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला। पश्चिम एशिया में गहराते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बााजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट दिखी रही है। सेंसेक्स में 768 अंकों की गिरावट है, जबकि निफ्टी में 210 अंकों की गिरावट है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 768.84 अंक यानी 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 75,246.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 210.05 अंक यानी 0.88 फीसदी फिसलकर 23,605.80 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार विदेशी फंड्स की लगातार हो रही निकासी और अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता पर छाए संकट ने निवेशकों के भरोसे को कमजोर कर दिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव एवं समझौते की उम्मीदें धूमिल होने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा है। वहीं, भारतीय मुद्रा रुपया आज शुरुआती कारोबार में 35 पैसे टूटकर अबतक के सबसे निचले स्तर 95.63 पर पहुंच गया है।

DOON
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इससे पहले शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 1,313 अंक की गिरावट के साथ 76,015 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 360 अंक की गिरावट के साथ 23,815 पर बंद हुआ था।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें