Chhapra: जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा प्रतिनियुक्त जिला नोडल सह एसएलएमटी अदिति आनंद और ऑब्जर्वर आयुषी सिंह ने शुक्रवार को मढ़ौरा नगर पंचायत का भ्रमण करते हुए भौतिक सत्यापन किया. निरीक्षण के दौरान कार्य निष्पादन की प्रगति, अभिलेख संधारण, तकनीकी प्रक्रियाओं के अनुपालन तथा क्षेत्रीय कार्यों की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया. अधिकारी द्वय ने कार्यपालक पदाधिकारी सह चार्ज अधिकारी हरिश्चंद्र के साथ क्षेत्र का भी भ्रमण किया. उन्होंने बताया कि निरीक्षण में पाया गया कि संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा जनगणना कार्य को गंभीरता, अनुशासन एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपादित किया जा रहा है. निरीक्षण के क्रम में मकान सूचीकरण प्रपत्रों एवं आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता एवं संधारण, क्षेत्रीय भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का सत्यापन, जनगणना कार्य में समयबद्धता एवं शुद्धता का अनुपालन, डिजिटल/ऑनलाइन प्रविष्टि एवं अभिलेख प्रबंधन की स्थिति पर विशेष जोर दिया गया. आज का पंचांग | शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष दशमी निरीक्षण के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा कार्य की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए गए. सभी संबंधित कर्मियों को जनगणना कार्य को राष्ट्रीय महत्व का दायित्व मानते हुए पूर्ण निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ संपादित करने हेतु प्रेरित किया गया. उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में जनगणना के प्रथम चरण का कार्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी सक्रिय एवं उत्तरदायी रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं. मौके पर जिला कोषांग के शशि शेखर, श्रीकांत, राजीव चौधरी, विनय कुमार आदि उपस्थित थे. अदिति और आयुषी ने बताया कि जिले के सभी 30 चार्ज का निरीक्षण पूर्ण कर लिया गया है. लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड जिलाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी ने सभी चार्ज के साथ हाईब्रीड मोड में जनगणना कार्य की समीक्षा की. उन्होंने धीमी प्रगति वाले ब्लॉक और नगर इकाई को कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया. उन्होंने कहा कि सभी प्रगणक को यह निदेशित करेंगे कि वे फिल्ड में भवनों पर पहुंच कर वहीं से डेटा अपलोड करें. कागज पर नोट कर के बाद में फीडिंग नहीं की जाए. इससे शुद्धता में कमी हो सकती है या त्रुटि होने की संभावना रहती है. उन्होंने निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया. जिलाधिकारी ने डीसीओ के जिला नोडल और ऑब्जर्वर को निदेश दिया कि वे 15 मई तक जिले में कैंप करते हुए कार्य का निरीक्षण और अनुश्रवण सुनिश्चित करें. उन्होंने धीमी प्रगति वाले प्रखंड और नगर इकाई का दोबारा दौरा करने का निदेश दिया. कतर फैक्टरी दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की जान गई, दूतावास ने जताया शोक
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा प्रतिनियुक्त जिला नोडल सह एसएलएमटी अदिति आनंद और ऑब्जर्वर आयुषी सिंह ने शुक्रवार को मढ़ौरा नगर पंचायत का भ्रमण करते हुए भौतिक सत्यापन किया.
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान कार्य निष्पादन की प्रगति, अभिलेख संधारण, तकनीकी प्रक्रियाओं के अनुपालन तथा क्षेत्रीय कार्यों की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया. अधिकारी द्वय ने कार्यपालक पदाधिकारी सह चार्ज अधिकारी हरिश्चंद्र के साथ क्षेत्र का भी भ्रमण किया.
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि निरीक्षण में पाया गया कि संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा जनगणना कार्य को गंभीरता, अनुशासन एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपादित किया जा रहा है. निरीक्षण के क्रम में मकान सूचीकरण प्रपत्रों एवं आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता एवं संधारण, क्षेत्रीय भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का सत्यापन, जनगणना कार्य में समयबद्धता एवं शुद्धता का अनुपालन, डिजिटल/ऑनलाइन प्रविष्टि एवं अभिलेख प्रबंधन की स्थिति पर विशेष जोर दिया गया.
निरीक्षण के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा कार्य की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए गए. सभी संबंधित कर्मियों को जनगणना कार्य को राष्ट्रीय महत्व का दायित्व मानते हुए पूर्ण निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ संपादित करने हेतु प्रेरित किया गया.
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में जनगणना के प्रथम चरण का कार्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी सक्रिय एवं उत्तरदायी रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं. मौके पर जिला कोषांग के शशि शेखर, श्रीकांत, राजीव चौधरी, विनय कुमार आदि उपस्थित थे. अदिति और आयुषी ने बताया कि जिले के सभी 30 चार्ज का निरीक्षण पूर्ण कर लिया गया है.
जिलाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी ने सभी चार्ज के साथ हाईब्रीड मोड में जनगणना कार्य की समीक्षा की. उन्होंने धीमी प्रगति वाले ब्लॉक और नगर इकाई को कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया. उन्होंने कहा कि सभी प्रगणक को यह निदेशित करेंगे कि वे फिल्ड में भवनों पर पहुंच कर वहीं से डेटा अपलोड करें. कागज पर नोट कर के बाद में फीडिंग नहीं की जाए. इससे शुद्धता में कमी हो सकती है या त्रुटि होने की संभावना रहती है. उन्होंने निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया.
जिलाधिकारी ने डीसीओ के जिला नोडल और ऑब्जर्वर को निदेश दिया कि वे 15 मई तक जिले में कैंप करते हुए कार्य का निरीक्षण और अनुश्रवण सुनिश्चित करें. उन्होंने धीमी प्रगति वाले प्रखंड और नगर इकाई का दोबारा दौरा करने का निदेश दिया.
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।