Breaking News

शराबबंदी कानून को और सख्ती से लागू किया जाएगा: मदन सहनी

CT DESK
विज्ञापन

पटना, 08 मई (हि.स.)। बिहार सरकार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कोटे से मध्य निषेध विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद शुक्रवार को मंत्री मदन साहनी ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट रुप से कहा कि राज्य में शराबबंदी कानून को और सख्ती से लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

मंत्री ने बातचीत में स्वीकार किया कि बिहार में अभी भी अवैध शराब का कारोबार पूरी तरह बंद नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि- हम तो पहले ही बता चुके हैं यह कोई साधारण काम नहीं हैं और इसको रोकना सबका फर्ज है।जब कानून बना हुआ है तो उसका पालन होना चाहिए, अब इसको पालन करवाना है लेकिन इसको पालन करवाने में हमलोग पूरी तरह से सफल नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मदन सहनी ने कहा कि राज्य के बाहर से शराब की तस्करी और बिहार में चोरी-छिपे शराब का निर्माण सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। इन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विभाग अब और अधिक सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाई जाएगी और पुलिस व उत्पाद विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर बड़े अभियान चलाए जाएंगे।

विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी प्राथमिकता होगी कि शराब तस्करी पर पूरी तरह लगाम लगे और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जिस विभाग की जिम्मेदारी मिली है, वह बिहार सरकार के सबसे महत्वपूर्ण विभागों में से एक है। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी कोशिश होगी कि विभाग में जहां भी कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाए और कानून को प्रभावी ढंग से लागू कराया जाए।

विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें