Breaking News

शादी होने से पहले युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

1 Min Read
विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

हमीरपुर, 27 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ दिन बाद ही उसकी शादी होने वाली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी।

विज्ञापन

थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने मंगलवार को बताया कि कुरारा थाना क्षेत्र के झलोखर गांव निवासी योगेश कुमार (21) ने सोमवार रात घर के बाहर लगे आँवले के पेड़ पर साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को परिजनों ने बेटे का शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पिता उत्तम सोनकर ने बताया कि योगेश मेला आदि में जाकर कपड़े की दुकान लगाता था। 22 जनवरी को ही चित्रकूट से वापस लौटा था। कस्बा कुरारा में उसकी शादी भी तय कर दी थी और जल्द ही विवाह भी होना था। उसने किन कारणों से फांसी लगाई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें