Breaking News

प्रेमी संग मिलकर महिला ने की पति की हत्या

1 Min Read

नोएडा, 24 फरवरी (हि.स.)। नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहने वाली

महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के एटीएम वाली गली ग्राम देवला में रहने वाले विजय अपने घर में मृत अवस्था में मिले थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि विजय की हत्या उसकी पत्नी राखी ने अपने प्रेमी गुरदीप के साथ मिलकर की है। इस मामले में थाना सूरजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसकी प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें