Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी ने बिहार के युवा चेहरों पर जताया भरोसा, शुभम वर्मा को राजारहाट गोपालपुर की जिम्मेदारी

Chhapra/Kolkatta: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में दो चरणों में मतदान प्रस्तावित है, जिसके मद्देनजर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार और जनसंपर्क अभियान को गति दे दी है।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी रणनीति के तहत बाहरी राज्यों के युवा नेताओं को भी मैदान में उतारा है। पार्टी ने बिहार के कई युवा कार्यकर्ताओं को पश्चिम बंगाल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन

इस कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा सारण के जिलाध्यक्ष शुभम वर्मा को राजारहाट गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र (117) का युवा मोर्चा प्रभारी बनाया गया है। उन्हें अपने प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार और संगठनात्मक मजबूती की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम वर्मा द्वारा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। वे स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं और मतदाताओं तक पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को पहुंचाने में जुटे हैं।

शुभम वर्मा अपनी संगठनात्मक क्षमता, टीम प्रबंधन और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दक्षता के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें घर-घर संपर्क, छोटी-छोटी बैठकों का आयोजन और युवा मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

भाजपा इस चुनाव में मजबूत संगठन, प्रभावी प्रबंधन और युवा ऊर्जा के संयोजन के साथ बेहतर प्रदर्शन की रणनीति पर काम कर रही है। वहीं राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ऐसे युवा और संगठित नेतृत्व के जरिए पार्टी चुनावी समीकरणों को अपने पक्ष में मोड़ने का प्रयास कर रही है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

विज्ञापन
Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें