Breaking News

मां गायत्री देवी ने शुभेंदु अधिकारी के बचपन को किया याद, दी नसीहत

कोलकाता, 09 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के नौंवे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की माता गायत्री देवी ने अपने बेटे के बचपन की यादे ताजा करते हुए उन्हें विवेक से काम करने की नसीहत दी है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

गायत्री देवी ने कहा कि कुछ दिन पहले घर की छत पर बड़े-बड़े कमल के फूल खिले थे, जिसे देखकर उन्हें पहले ही संकेत मिल गया था कि राज्य में “कमल खिलेगा”। उनके अनुसार, उसी समय उन्हें लगा था कि इस बार राजनीतिक बदलाव तय है।

उन्होंने अपने बेटे शुभेंदु अधिकारी के बचपन को याद करते हुए बताया कि माध्यमिक स्तर तक वह अधिकतर घर के भीतर ही रहते थे, लेकिन बाद में कॉलेज जीवन से ही सक्रिय राजनीति में जुड़ गए। उन्होंने कहा कि बचपन में शुभेंदु बागवानी में काफी रुचि लेते थे और घर के बगीचे में समय बिताते थे।

DOON
विज्ञापन

गायत्री देवी ने यह भी बताया कि शुभेंदु को पांता भात (पानी में भिगोए हुए चावल) बेहद पसंद है और गर्मियों की रातों में वह अक्सर हल्के भोजन की मांग करते हैं, जिसमें आलू भुजिया, मछली या अंडे का आमलेट शामिल रहता है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

अपने बेटे से अपेक्षाओं पर उन्होंने कहा कि वह जो भी निर्णय ले, अपने विवेक से काम करे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने बेटे की गतिविधियों की जानकारी मिलती रहती है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

गायत्री देवी ने बताया किया कि शुभेंदु बचपन से ही धार्मिक प्रवृत्ति के रहे हैं और स्वामी विवेकानंद के बड़े भक्त हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें