नई दिल्ली: केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया 14 जुलाई को देशभर में कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) से जुड़ी सात स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। तेलंगाना के सनतनगर स्थित ईएसआईसी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 668 करोड़ रुपये की लागत वाली इन परियोजनाओं का शुभारंभ होगा। इनसे देशभर के लगभग 53 लाख बीमित व्यक्तियों एवं लाभार्थियों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार मनसुख मांडविया सनतनगर स्थित ईएसआईसी अस्पताल के नए बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) ब्लॉक का प्रत्यक्ष उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे छह अन्य परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इनमें असम के बेलटोला में उन्नत 200-बिस्तरीय ईएसआईसी अस्पताल, तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में 100-बिस्तरीय अस्पताल, आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्रवरम स्थित ईएसआईएस अस्पताल, गुजरात के सुरेंद्रनगर तथा राजस्थान के कोटा के उद्योग नगर में ईएसआई औषधालय एवं शाखा कार्यालय तथा राजस्थान के भवानी मंडी में ईएसआई औषधालय शामिल हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे भी उपस्थित रहेंगी। वियतनाम नाव हादसा: तमिलनाडु के 10 समेत 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक सनतनगर स्थित नए ओपीडी ब्लॉक का निर्माण 211.13 करोड़ रुपये की लागत से 43,611 वर्गमीटर क्षेत्र में किया गया है। इसमें सामान्य चिकित्सा सहित विभिन्न विशेषज्ञ विभाग, आयुष सेवाएं, रेडियोलॉजी, योग, पुनर्वास केंद्र, 180 सामान्य बिस्तर, 25 आईसीयू तथा 20 नवजात गहन चिकित्सा (एनआईसीयू) बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध होगी। यह केंद्र तेलंगाना के 12.30 लाख से अधिक बीमित व्यक्तियों और लाभार्थियों को आधुनिक उपचार सेवाएं प्रदान करेगा। अमेरिकी दखल जारी रहा तो नहीं खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य : आईआरजीसी नेवी कार्यक्रम के दौरान मनसुख मांडविया निर्माण कार्य में योगदान देने वाले श्रमिकों को सम्मानित करेंगे तथा ईएसआई लाभार्थियों को नकद लाभ भी वितरित करेंगे। आपसी विवाद में अर्मी जवान और उसके पिता की गोली मारकर हत्या
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली: केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया 14 जुलाई को देशभर में कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) से जुड़ी सात स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। तेलंगाना के सनतनगर स्थित ईएसआईसी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 668 करोड़ रुपये की लागत वाली इन परियोजनाओं का शुभारंभ होगा। इनसे देशभर के लगभग 53 लाख बीमित व्यक्तियों एवं लाभार्थियों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार मनसुख मांडविया सनतनगर स्थित ईएसआईसी अस्पताल के नए बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) ब्लॉक का प्रत्यक्ष उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे छह अन्य परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इनमें असम के बेलटोला में उन्नत 200-बिस्तरीय ईएसआईसी अस्पताल, तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में 100-बिस्तरीय अस्पताल, आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्रवरम स्थित ईएसआईएस अस्पताल, गुजरात के सुरेंद्रनगर तथा राजस्थान के कोटा के उद्योग नगर में ईएसआई औषधालय एवं शाखा कार्यालय तथा राजस्थान के भवानी मंडी में ईएसआई औषधालय शामिल हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे भी उपस्थित रहेंगी।
सनतनगर स्थित नए ओपीडी ब्लॉक का निर्माण 211.13 करोड़ रुपये की लागत से 43,611 वर्गमीटर क्षेत्र में किया गया है। इसमें सामान्य चिकित्सा सहित विभिन्न विशेषज्ञ विभाग, आयुष सेवाएं, रेडियोलॉजी, योग, पुनर्वास केंद्र, 180 सामान्य बिस्तर, 25 आईसीयू तथा 20 नवजात गहन चिकित्सा (एनआईसीयू) बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध होगी। यह केंद्र तेलंगाना के 12.30 लाख से अधिक बीमित व्यक्तियों और लाभार्थियों को आधुनिक उपचार सेवाएं प्रदान करेगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ