Breaking News

जनगणना का आधार है प्रशिक्षण, गंभीरता अनिवार्य: जिलाधिकारी

विज्ञापन

विज्ञापन

Chhapra: भारत की जनगणना के लिए आयोजित प्रथम बैच के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रधान जनगणना अधिकारी सह जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सत्र का प्रारम्भ किया. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण जनगणना का आधार है. इससे अनुपस्थिति किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जनगणना राष्ट्रीय प्राथमिकता का कार्य है. इसके बाद ही अन्य कार्य हैं. उन्होंने चार्ज अधिकारियों से पहले दिन का पुनर्कथन कराया तथा रैंडम प्रश्न पूछ कर क्षमतावर्धन का आकलन किया.

विज्ञापन

विज्ञापन

ज्ञात हो कि उक्त प्रशिक्षण प्रेक्षागृह से समाहरणालय सभागार में स्थानांतरित कर दिया गया है. स्टेट ट्रेनर अदिति आनंद और जुली कुमारी ने पीपीटी के माध्यम से अलग अलग सेशन में विभिन्न टॉपिक पर जनगणना अधिकारियों की भूमिका और कानूनी प्रावधान, निधि प्रबंधन, जनशक्ति और प्रचार गतिविधियाँ, जनगणना के आधार का निर्माण, जनगणना में प्रयुक्त प्रक्रियाएं, अवधारणाएं और परिभाषाएं तथा मकानसूचीकरण के सर्वे में पूछे जाने वाले कुल 34 प्रश्नों का अवलोकन, सेंसस मैनेजमेंट ऐंड मॉनीटरिंग सिस्टम (सीएमएमएस) का परिचय, मॉड्यूल, विशेषताएं, उपयोगकर्ताओं के प्रकार, उपयोगकर्ता पंजीकरण, सीएमएमएस मकान गणना प्रबंधन, मकान गणना ब्लॉक क्रिएटर और लेआउट मैप तैयार करने के माध्यम से एचएलबी कार्विंग का परिचय, सीएमएमएस प्रशिक्षण प्रबंधन, नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र तैयार करना, पहचान पत्र जारी करने में क्या करें और क्या न करें, लॉजिस्टिक्स और प्रिंटिंग तथा डेटा एंट्री मॉड्यूल, ग्राम व नगर चार्ज रजिस्टरों की तैयारी, सीएमएमएस में डैशबोर्ड का उपयोग तथा स्व-गणना की प्रक्रिया और प्रदर्शन तथा सूचनादाता, गणनाकर्ताओं और पर्यवेक्षकों की भूमिका पर प्रशिक्षण दिया. स्टेट ट्रेनर सह डीआईओ तारणी कुमार ने प्रत्येक सेशन और टॉपिक पर वार्तालाप की विधि अपना कर डाऊट क्लियर किया.

इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी सह अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, डीपीआरओ रविन्द्र कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अंजनी कुमार लाल, स्टेट ट्रेनर सह डीसीएलआर आलोक राज, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी धर्मजय आदि उपस्थित थे.

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें