Chhapra: आईएमए छपरा शाखा के शासी निकाय का वर्ष 2026–28 के पधाधिकारियों ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर मेजर मधुकर ने नए पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया।
जिनमें डॉ. किरण ओझा को अध्यक्ष, डॉ. संजीव जायसवाल को अध्यक्ष (इलेक्ट), डॉ. सुधांशु शेखर को सचिव, डॉ. दीपक को संयुक्त सचिव, डॉ. तौसीफ मूर्तजा को वित्त सचिव तथा डॉ. महिमा पाण्डेय को क्लीनिकल सचिव मनोनीत किया गया है।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के हित में कार्य करने और चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान विगत वर्षों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्य चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया।








