Breaking News

सुतिहार बाजार में SBI एटीएम काटकर चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

2 Min Read
विज्ञापन

Chhapra: डेरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुतिहार बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एटीएम मशीन को अज्ञात चोरों द्वारा काटकर चोरी कर लिए जाने की घटना सामने आई है। यह घटना बुधवार को अपराह्न लगभग 02:30 बजे के पश्चात् की बताई जा रही है।

विज्ञापन

सूचना प्राप्त होते ही डेरनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। एटीएम कियोस्क एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा सके।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने एटीएम मशीन को काटकर उसे अपने साथ ले जाने की आशंका है। घटना के तरीके को देखते हुए इसमें पेशेवर गिरोह की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से किसी विशेष गिरोह की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

इस संबंध में विधिसम्मत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। अज्ञात अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

सारण पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो वह निकटतम थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें