Breaking News

सम्राट चौधरी ने एआई इंपैक्ट समिट में बिहार स्टॉल का किया उद्घाटन

1 Min Read

नई दिल्ली, 17 फरवरी (हि.स.)। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यहां के भारत मंडपम में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट परिसर में मंगलवार को बिहार स्टॉल का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह भी मौजूद रहे।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

सम्राट चौधरी ने कहा कि आज हम विकसित भारत 2047 की कल्पना कर रहे हैं और इसे जमीन पर उतारने का समय आ गया है। बिहार सरकार ने उद्योगों के लिए अच्छी नीतियां बनाई हैं, वैश्विक क्षमता केंद्र और सेमीकंडक्टर कानून लागू किए हैं। इसी वजह से एआई से जुड़े लोगों का बिहार में स्वागत किया जाएगा। लोग बिहार आएं, सरकार एआई से जुड़कर इसका पूरा लाभ उठाएगी। यह बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन है।

उन्होंने कहा कि एआई सम्मेलन बिहार के लिए नई शुरुआत है। सेमीकंडक्टर और उद्योग नीति के जरिए बिहार विभिन्न क्षेत्रों में नए ढांचे तैयार करेगा। इससे बिहार को कृषि, शिक्षा और तकनीक में एआई का पूरा फायदा मिलेगा।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें