Breaking News

भारतीय कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करने की जरूरत: अशोक तिवारी

Chhapra: कला और साहित्य के क्षेत्र में कार्यरत अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के केंद्रीय कार्यालय प्रमुख अशोक तिवारी ने अपने छपरा प्रवास के दौरान स्थानीय कलाकारों, सदस्यों और कला प्रेमियों के साथ बैठक कर संगठन की आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए अशोक तिवारी ने सीमित संसाधनों के बीच प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को “चार क” (कार्यकर्त्ता, कार्यक्रम, कोष और कार्यालय) का सूत्र बताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और ध्येय की प्राप्ति के लिए इन सिद्धांतों को आत्मसात करना आवश्यक है। उन्होंने नियमित मासिक बैठकों के आयोजन पर विशेष बल देते हुए कहा कि इससे संगठन की सक्रियता बनी रहती है और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय मजबूत होता है।

केंद्रीय अधिकारी ने संस्कार भारती छपरा इकाई द्वारा आयोजित किए जाने वाले नव प्रभात कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि भविष्य में इसे और अधिक भव्य एवं व्यापक स्वरूप में आयोजित किया जाए, ताकि भारतीय कला और संस्कृति का संदेश जन-जन तक पहुँच सके।

DOON
विज्ञापन

इस अवसर पर पं रामप्रकाश मिश्रा, विवेक समदर्शी, मुरली मनोहर तिवारी, धनंजय कुमार, मोहित कुमार, राकेश विद्यार्थी, चंचल तिवारी, मंजु कुमारी, इंदु मिश्रा, अशोक पाण्डेय, कुँवर जायसवाल, कौशलेश गर्ग, सत्यम राज, आयुष, मुरारी कुमार गुप्ता, आशीष भारतीय, उत्तर बिहार प्रांत के महामंत्री सुरभित दत्त, प्रांतीय लोक कला टोली सदस्य राजेश चंद्र मिश्र समेत स्थानीय कलाकार एवं कला प्रेमी उपस्थित रहे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने भारतीय कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। केंद्रीय अधिकारी के आगमन और उनके सुझावों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार देखने को मिला।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें